एक ही परिवार के 05 लोगो की जिंदा जला कर निर्मम हत्या , गांव में दहशत का माहौल

बिहार , 08/07/2025 12:41:02 AM
Anil Tamboli
एक ही परिवार के 05 लोगो की जिंदा जला कर निर्मम हत्या , गांव में दहशत का माहौल

पूर्णिया 08 जुलाई 2025 - बिहार के पूर्णिया से 07 जुलाई को एक बेहद ही भयावह और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां, एक गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को जिंदा जलाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई. आरोपियों ने डायन बताकर उन्हें आग के हवाले कर दिया. पूरा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव की है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं, सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

दरअसल, गांव के रामदेव उरांव के बेटे की तीन दिन पहले झाड़-फूंक और देसी इलाज के दौरान मौत हो गई थी, और दूसरे बेटे की भी तबीयत बिगड़ रही थी. इसके बाद गांववालों ने इस मौत के लिए इस परिवार को जिम्मेदार ठहराया और उस पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाते हुए पहले उनके साथ मारपीट की और फिर बाद में उन्हें आग के हवाले करते हुए जिंदा जलाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बाबूलाल उरांव, सीता देवी, मनजीत उरांव, रनिया देवी और तपतो मोसमत के रूप में हुई है. ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. अब तक इस मामले में नकुल कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर आरोप है कि उसने गांववालों को उकसाया और परिवार को आग के हवाले करने के लिए भड़काया।

इस परिवार के एकमात्र बचे सदस्य ललित ने घटना को बयां करते हुए बताया कि, गांववालों ने डायन होने का आरोप लगाकर पहले पूरे परिवार को बुरी तरह पीटा और फिर उन्हें जिंदा आग के हवाले कर दिया. ललित किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग सका. उसने बताया कि जले हुए शवों को बाद में पानी में फेंक दिया गया. घटना को लेकर ललित अभी भी सदमे में है, जबकि पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH