छत्तीसगढ़ - टीचर के थप्पड़ से फटा 7वीं क्लास के स्टूडेंट का कान, सुनने की क्षमता हुई खत्म

राजनाँदगाँव , 07/07/2025 9:08:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - टीचर के थप्पड़ से फटा 7वीं क्लास के स्टूडेंट का कान, सुनने की क्षमता हुई खत्म

राजनांदगांव 07 जुलाई 2025 - एक मामूली सी घटना ने कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र सार्थक सहारे की ज़िंदगी बर्बाद कर दी। घटना 2 जुलाई की है, जब SST की क्लास में पढ़ाई के दौरान शिक्षिका की बात को ठीक से न सुन पाने पर छात्र को कई थप्पड़ मारे गए। एक थप्पड़ इतना जोरदार था कि उसकी सुनने की शक्ति ही चली गई। यह मामला खालसा पब्लिक स्कूल (डोंगरगढ़) का है। मामले में परिजनों ने अब BEO से कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, जब सार्थक स्कूल से घर लौटा, तो उसने कहा, “मम्मी, अब ठीक से सुनाई नहीं दे रहा।” घबराए परिजन उसे तुरंत डोंगरगढ़ अस्पताल ले गए। लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ, तो उसे राजनांदगांव और फिर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक सुनने की समस्या बनी हुई है और डॉक्टरों का कहना है कि इलाज लंबा चलेगा।

बता दें कि जिस शिक्षिका के खिलाफ आरोप है, उसका नाम प्रियंका सिंह बताया गया है। स्कूल प्रबंधन ने अब तक केवल एक शो-कॉज नोटिस जारी कर औपचारिकता पूरी की है। परिजनों ने जब न्याय की मांग की, तो उन्हें कोई ठोस कार्रवाई नहीं मिली। सार्थक के माता-पिता ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बीरेंद्र कौर गरछा को लिखित शिकायत दी है और आरोपी शिक्षिका को स्कूल से हटाने की मांग की है। वहीं बीईओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH