दो गज की दूरी है जरूरी इस सलाह पर अमल करना एक पति को पड़ गया भारी , पति को देना पड़ा अपनी मर्दानगी का सबूत ,,

मध्य प्रदेश , 06-12-2020 12:54:27 AM
Anil Tamboli
दो गज की दूरी है जरूरी इस सलाह पर अमल करना एक पति को पड़ गया भारी , पति को देना पड़ा अपनी मर्दानगी का सबूत ,,
भोपाल 05 दिसंबर 2020 - दुल्हे ने कोरोना की “दो गज दूरी”  की गाइडलाइन अपनी दुल्हन के साथ ही फॉलो करनी शुरू कर दी। नतीजा ये हुआ नवविवाहिता ने अपने पति की मर्दानगी पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी। अब पति को कोर्ट में अपनी मर्दानगी का सबूत पेश करना पड़ गया है। पति की मर्दानगी का सबूत देखने के बाद अब दुल्हन साथ रहने को राजी हो गयी है।

दरअसल कोरोना काल में 29 जून को भोपाल के एक युवक की शादी हुई थी , उस दौरान उसकी ससुराल के कई लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके चलते उसके मन में कोरोना के प्रति डर बैठ गया और उसने अपनी पत्नी से भी " शारीरिक  दूरी " बना ली थी। यहां तक कि उसने शादी के बाद अपने दांपत्य दायित्वों का निर्वाह तक नहीं किया पति के इस बर्ताव से पत्नी बुरी तरह भड़क गई और मायके चली गई।

मायके जाने के 05 महीने बाद भोपाल स्थित फैमिली कोर्ट में पत्नी ने तलाक की अर्जी लगा दी , 02 दिसंबर को दाखिल तलाक की अर्जी में पत्नी ने कहा था कि पति फोन पर अच्छी-अच्छी बात करते हैं लेकिन कभी पास नहीं आते हैं। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। दोनों की शादी 29 जून 2020 को हुई थी। साथ ही उसने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था शिकायत के बाद कुटुंब न्यायालय में दोनों की काउंसलिंग शुरू की गई थी।

युवती मायके पहुंच कर सारी चीजों के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी है। परिजनों से इस मुद्दे पर बात करने के लिए युवक कभी तैयार नहीं हुआ। ऐसे में विवाद और गहरा गया। युवती के परिजनों का कहना था कि अभी बेटी की पूरी जिंदगी पड़ी है और अभी से यह हालत है तो आगे चल कर क्या होगा। उसके बाद लोगों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी थी।
       
पत्नी के आरोप पर कुटुंब न्यायालय ने दोनों परिवारों की काउंसलिंग की और पति को काउंसलिंग के दौरान मेडिकल कराने की सलाह दी गई थी। पति ने मेडिकल करा कर सर्टिफिकेट कोर्ट में सौंपा है, जिसमें वह पूरी तरह से फिट था। उसके बाद कोर्ट ने पाया कि महिला का आरोप गलत है। 

फिर दोनों परिवारों को कोर्ट ने समझाया और महिला को उसके पति के साथ ससुराल भेज दिया है। साथ ही दोनों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह भी दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH