सक्ती - तहसीलदार पर लगा फ़ोनपे से रिश्वत लेने का आरोप , कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

सक्ती , 05-07-2025 2:40:40 PM
Anil Tamboli
सक्ती - तहसीलदार पर लगा फ़ोनपे से रिश्वत लेने का आरोप , कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

सक्ती 05 जुलाई 2025 - जमीन विवाद से जुड़े एक मामले के निपटारे के लिए तहसीलदार के अपने ड्राइवर के फोन पे पर रिश्वत लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में अब कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने तहसीलदार को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

बता दें कि सक्ती जिले के जैजैपुर के तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा ने शिक्षक के पक्ष में आदेश पारित करने के लिए रिश्वत की मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो को देखकर यह लग रहा है कि दिलीप चंद्रा ने ही इसे अपने मोबाइल पर कैद किया है. वीडियो में तहसीलदार का घर दिख रहा है, जहां शिक्षक रिश्वत की रकम देने के लिए गया था. तहसीलदार का कर्मचारी (जिसे ड्राइवर बताया गया है) ने अपने फोन पे खाता पर यह रक़म ली है।कर्मचारी का नाम दुर्गेश सिदार है, जिसके फोन पर रिश्वत की रकम भेजी गई है।

दिलीप चंद्रा नाम के एक शिक्षक की जमीन विवाद से जुड़ा यह पूरा मामला है. बताया जा रहा है कि सक्ती जिले के जैजैपुर तहसील के तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा ने शिक्षक के पक्ष में आदेश पारित करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

इस मामले में तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा का भी पक्ष लिया है. नंदकिशोर सिन्हा ने कहा कि वीडियो देख लीजिए. कहीं कोई दिक्कत नहीं है. दिलीप चंद्रा के खिलाफ प्रकरण चल रहा है. उसने न्यायालय से दस्तावेज गायब किया है. वह अपराधी किस्म का व्यक्ति है. मैं चाहता हूं कि यह वीडियो सामने आए. मैं अंडरवियर बनियान पहनकर अपने कमरे में बैठा था. उसने वीडियो बनाकर मेरी निजता का हनन किया है. तहसीलदार ने कहा कि मेरे ड्राइवर ने दिलीप चंद्रा से 20 हजार रुपए की राशि उधार में ली थी, जिसे उसने वापस भी कर दिया है. उसने मैसेज भेजकर यह बताया भी है कि उसने यह रकम वापस कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH