छत्तीसगढ़ - पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शराब की काली कमाई को ऐसे लगाया ठिकाने..

रायगढ़ , 05/07/2025 1:25:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शराब की काली कमाई को ऐसे लगाया ठिकाने..

रायपुर 05 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ में हुए 2,161 करोड़ रुपये शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच लगातार नई परतें खोल रही है। स्पेशल कोर्ट में पेश किए गए पूरक चालान से राजफाश हुआ है कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अवैध शराब से मिली काली कमाई को अपने करीबियों, रिश्तेदारों और सहयोगियों पर खुलकर खर्च किया।

चालान में लखमा द्वारा महुआ खरीद, हवाई यात्रा, संपत्ति में निवेश और लाखों रुपये की नकदी लेनदेन की विस्तृत जानकारी सामने आई है। चालान में बताया गया है कि लखमा ने वर्ष 2020 में महुआ की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तोंगपाल निवासी अपने करीबी व्यापारी जयदीप भदौरिया को एक करोड़ रुपये दिए थे। बाद में उन्होंने खुद भी डेढ़ करोड़ रुपये महुआ संग्रहण में निवेश किए। इस राशि के लिए पर्ची लखमा के नाम से जारी की गई थी।

2023 के विधानसभा चुनावी वर्ष में कवासी लखमा ने अपने रिश्तेदारों और करीबियों के लिए ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से करीब 42 लाख रुपये की हवाई यात्रा कराई। इनमें से अधिकतर भुगतान नकद में किया गया। EOW को टिकट बुकिंग के दस्तावेज ट्रैवल एजेंट्स से प्राप्त हुए हैं। 

दंतेवाड़ा NSUI के पूर्व अध्यक्ष हलीम खान को लखमा ने चार करोड़ रुपये नकद दिए थे। चालान में बताया गया है कि इनमें से 1.5 करोड़ हैदराबाद के 'रेड्डी' को दिलवाया गया, 73 लाख में रायपुर की सेल टैक्स कालोनी में मकान खरीदा गया और 80 लाख रुपये के गहने लिए गए। हलीम ने 12 लाख अपनी महिला मित्र को और 76 लाख अनिल मिश्रा के पास सुरक्षित रखवाए। साथ ही पौने तीन लाख का आइफोन भी खरीदा।

बता दे कि EOW ने शराब सिंडिकेट से जुड़े राज्य के 29 से अधिक आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया है। इन पर 05 जुलाई को कोर्ट में पांचवीं चार्जशीट पेश की जाएगी। 

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH