कोरोना का टीका लगने के बाद भी मंत्री के संक्रमित होने का मामला , वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने दी यह सफाई ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना का टीका लगने के बाद भी मंत्री के संक्रमित होने का मामला , वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने दी यह सफाई ,,
नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2020 - कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की बड़ी उम्मीद भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन (COVAXINE) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में वॉलेंटियर के तौर पर भारत बायोटेक कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

शनिवार को उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। अनिल विज के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन को लेकर सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि यह COVAXINE वैक्सीन दो डोज के बाद ही कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर साबित होती है। 

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों पर ब्रेक नहीं लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज यानी शनिवार को देशभर से कुल 36652 नए मामले सामने आए जिसमें से एक हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी हैं। अनिल विज के कोरोना संक्रमित होने से लोग इस वजह से भी हैरान हैं क्योंकि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने COVAXINE वैक्सीन के ट्रायल में वॉलेंटियर के तौर पहला टीका लगवाया था। उस दौरान यह खबर काफी सुर्खियों में भी रही थी। अनिल विज के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारत बायोटेक की वैक्सीन पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। 

इस बीच भारत बायोटेक की तरफ से बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के टीका लगाने के बावजूद कोरोना संक्रमित होने की वजह बताई है। कोवैक्सीन की क्लीनिकल ट्रायल डोज लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना होने पर भारत बायोटेक ने सफाई देते हुआ कहा कि COVAXINE वैक्सीन 2 डोज के बाद ही प्रभावकारी होती है। मानव शरीर में यह कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के 14 दिनों के बाद असर दिखाती है। COVAXINE को दो डोज देने के बाद असर दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। 

भारत बायोटेक ने आगे बताया कि तीसरे फेज का ट्रायल रैंडम है, इसमें शामिल 50 फीसदी लोगों को प्लासीबो (दवा के भ्रम में कोई सामान्य् पदार्थ) और 50 फीसदी लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH