छत्तीसगढ़ - मैनपाट में बड़ा हादसा , अनियंत्रित कार 30 फिट गहरी खाई में गिरी , 04 युवक घायल

सरगुजा , 02/07/2025 12:31:48 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मैनपाट में बड़ा हादसा , अनियंत्रित कार 30 फिट गहरी खाई में गिरी , 04 युवक घायल

अंबिकापुर 02 जुलाई 2025 - सरगुजा के मैनपाट के मेहता प्वाइंट में मंगलवार दोपहर एक कार बेकाबू होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार चार युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इनमें से दो को ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों को अंबिकापुर ले जाया गया है। कार नहीं निकाली जा सकी है।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर निवासी विश्वजीत सिंह (23) और गौरव (24) अपने दो साथियों के साथ मारुती कार में सवार होकर मैनपाट पहुंचे थे। वे दोपहर में मेहता प्वाइंट गए। मेहता प्वाइंट में सरकारी गेस्ट हाउस के आगे खुले में बने प्वाइंट के पास कार सवार तेज रफ्तार में पहुंचे। कार के ड्राइवर ने कार रोकने के लिए ब्रेक लगाया, लेकिन लगातार बारिश के कारण गीली हो चुकी मिट्टी में कार के पहिए फिसल गए। कार फिसलते हुए सीधे खाई में जा गिरी।

युवकों की कार एक पेड़ की डाल को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मैनपाट घूमने गए अन्य लोगों ने कार को गिरते देखा तो शोर मचाया। कार सवार युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। चारों को नर्मदापुर हॉस्पिटल ले जाया गया। विश्वजीत सिंह और गौरव को अधिक चोटें आई हैं। दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1

छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..

नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर

छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब

चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH