छत्तीसगढ़ - फेसबुक फ्रेंड के झांसे में आकर युवती 04 साल तक होती रही रेप का शिकार

रायगढ़ , 01-07-2025 10:12:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फेसबुक फ्रेंड के झांसे में आकर युवती 04 साल तक होती रही रेप का शिकार

रायगढ़ 01 जुलाई 2025 - फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी युवती के साथ वर्ष 2022 से किराये के मकान में रह रहा था और अब शादी से इंकार कर रहा था।

महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने 30 जून को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान वर्ष 2021 में दयाराम सिदार (29 वर्ष), निवासी साल्हेओना, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। कुछ माह बाद दोनों रायगढ़ में किराये के मकान में साथ रहने लगे।

प्रार्थिया के अनुसार, 9 अप्रैल 2022 की रात दयाराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी वर्ष 2022 से रायगढ़ के अलग-अलग किराये के मकानों में करीब 4 वर्षों तक लगातार विवाह का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का आरोप है कि दयाराम सिदार लगातार झूठा वादा करता रहा कि वह जल्द ही शादी करेगा। लेकिन जब युवती ने विवाह की बात उठाई तो आरोपी बहानेबाजी करने लगा, पहले अच्छी नौकरी करने की बात कहता रहा और फिर साफ इंकार कर दिया।

युवती की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH