छत्तीसगढ़ - अर्धनग्न हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

राजनाँदगाँव , 01/07/2025 2:01:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अर्धनग्न हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

राजनांदगांव 01 जुलाई 2025 - राजनांदगांव जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहाँ के तुमड़ीबोड़ थाना क्षेत्र के एक सुदूर पर्वतीय इलाके में सोमवार को एक प्रेमी युगल के संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी मच गई है। युवक का शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिला, जबकि युवती मृत अवस्था में नीचे पड़ी थी। दोनों अर्द्धनग्न स्थिति में थे और शवों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना तीन से चार दिन पहले की है।

मृतकों की पहचान डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बीजेभांठा निवासी मनीष सिन्हा और मारगांव निवासी नीतू चंद्रवंशी के रूप में हुई है। दोनों 26 जून से अपने-अपने घरों से लापता थे। मनीष की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण जब पहाड़ की ओर गए, तो उन्होंने दुर्गंध आने पर आसपास तलाश की। तभी उन्हें दोनों शव दिखाई दिए।

घटना की सूचना तत्काल तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और बाद में स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र की है, जबकि दोनों मृतक डोंगरगांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं, इसलिए दोनों थानों की संयुक्त टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH