जलाशय में डूबने से दो युवकों की मौत , पिकनिक मनाने देवपहरी जलाशय आये थे युवक , अब तक बरामद नही हुआ है शव ,,

कोरबा , 05-12-2020 5:22:05 PM
Anil Tamboli
जलाशय में डूबने से दो युवकों की मौत , पिकनिक मनाने देवपहरी जलाशय आये थे युवक , अब तक बरामद नही हुआ है शव ,,
कोरबा 05 दिसम्बर 2020 - परिवार के साथ पिकनिक मनाने देवपहरी आया एक युवक फिसलकर झरने में जा गिरा। करीब 80 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद बहकर वह पत्थरों के बीच फंस गया। दोपहर साढ़े 12 बजे की घटना के बाद आस-पास के ग्रामीणों व पुलिस ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया पर बहाव तेज होने से उसका पता नहीं लगाया जा सका। इसके अलावा शुक्रवार को ही दोपहर 03 बजे नकिया झरने में हुई दूसरी घटना में एक युवक डूब गया। इस घटना में भी युवक को नहीं ढूंढा जा सका है।

बिलासपुर स्थित रेलवे कालोनी तारबहार में रहने वाले पी हलधर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में ओएचई मेंटेनेंस से संबंधित कर्षण वितरण विभाग (टीआरडी) में कार्यरत हैं। गुरूवार को उनका पुत्र कल्याण हलधर उर्फ बाबई (25) अपनी मां व बहन के साथ कोरबा आए थे। बिलासपुर से कोरबा आकर कोसाबाड़ी में निवास कर रहे एक पूर्व परिचित के घर वे रुके और शुक्रवार को सुबह पिकनिक मनाने दोनों परिवार देवपहरी पहुंचे। पिकनिक के दौरान सभी घटनास्थल की ओर दौडे। इससे पहले कि कोई उसकी मदद कर पाता, कल्याण तेज बहाव और ऊंचाई से गिरते अथाह जल राशि में विलीन हो चुका था। इस बात की सूचना आस-पास के ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कल्याण को खोजने का काफी प्रयास किया पर कोई फायदा न हुआ। अनुमान लगाया जा रहा है कि नीचे गिरने के बाद वह आस-पास के 20 मीटर के दायरे में किसी स्थान पर पानी के नीचे पत्थरों के बीच फंस गया है।

शुक्रवार को दोपहर साढे 12 बजे की इस दर्दनाक घटना को अपनी आंखों से देखने वाली कल्याण की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके पिता बीएल हलधर घटना के समय बिलासपुर में थे और सूचना मिल के बाद पर सडक मार्ग से दोपहर पहुंचे। इस बीच मोबाइल पर उन्होंने रेलवे के स्थानीय अफसरों को सूचित कर जल्द से जल्द रेस्क्यू की व्यवस्था करने मदद भी मांगी है।

गांव के पंच हरीशंकर यादव समेत लेमरू व देवपहरी के ग्रामीणों ने इस परिवार की सहायता करने काफी प्रयास किया और दोपहर से शाम तक झरने के पास ही डटे रहे। वे उसकी तलाश में नीचे जाना भी चाहते थे। पर झरने का पानी जहां गिरता है, वह गहरा होने के साथ पत्थरों से भरा हुआ है। काफी अधिक मात्रा में ऊपर से पानी काफी बल से नीचे गिरता है और ऐसे खतरनाक स्थल पर जाने से किसी और जान भी खतरे में न पड जाए, इसलिए पुलिस ने किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं दी। शनिवार की सुबह सात बजे गोताखोर आएंगे, पानी का बहाव कम करने या डायवर्ट करने का प्रयास किया जाएगा और तलाश शुरू की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH