छत्तीसगढ़ - मंदिर की मूर्तियों में इस वजह से लगाया खून , दो आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद , 30-06-2025 2:22:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मंदिर की मूर्तियों में इस वजह से लगाया खून , दो आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद 30 जून 2025 - राजिम स्थित एक मंदिर में रविवार शाम ग्रामीण जब पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. मूर्तियों पर अजीबों-गरीब ढंग से लगे खून को देखकर भक्तों में डर समा गया. इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने राजिम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर को अपवित्र करने की कोशिश की गई है। शिकायत मिलने पर राजिम पुलिस ने मामला दर्ज किया और अज्ञात आरोपियों की जांच में जुट गई।

विवेचना के दौरान राजिम पुलिस ने ग्राम देवरी निवासी 2 संदेहियों लीलाराम साहू और कामता प्रसाद को हिरासत में लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने जानबूझकर देवी-देवताओं की मूर्तियों पर खून लगाया. इस घटना को अंजाम देने के पीछे का तर्क और भी चौंका देने वाला है।

आरोपियों ने बताया कि उनको कही से जानकारी मिली थी कि देवी देवताओं पर खून की तिलक लगाने से घर में सुख समृद्धि एवं धन-दौलत आता है. इसी अंधविश्वास में आकर उनके द्वारा मंदिर में विराजमान सभी देवी/देवताओं के मूर्तिओं में खून लगाया गया था।

इस मामले में गरियाबंद ASP जीतेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 298, 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनो आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान - 

लीला राम साहू (उम्र 42 साल), पिता- श्याम लाल साहू, निवासी- ग्राम देवरी स्कूलपारा थाना राजिम जिला गरियाबंद.

कामता प्रसाद साहू (उम्र 50 साल), पिता- अधारी साहू, निवासी- ग्राम देवरी स्कूलपारा थाना राजिम जिला गरियाबंद.

छत्तीसगढ़ - मंदिर की मूर्तियों में इस वजह से लगाया खून , दो आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH