ATM में चोरी नही की बल्कि ATM मशीन को ही चुरा कर ले गए चोर , चोरों ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ATM में चोरी नही की बल्कि ATM मशीन को ही चुरा कर ले गए चोर , चोरों ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम ,,
अलवर 04 दिसम्बर 2020 - राजस्थान के अलवर में बदमाशों की कारस्तानी देखकर पुलिस भी हैरान है। दरअसल अलवर के बहादरपुर में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम ही उखाड़ लिया। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे। इस वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पहले शटर भी काटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बहादरपुर में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम जिस दुकान में लगा था, उसका शटर बंद था। ऐसे में बदमाशों ने पहले दुकान का शटर काट दिया। इसके बाद उन्होंने रस्सी और लोहे का जुगाड़ लगाकर एटीएम को उखाड़ लिया। इसके बाद बदमाश एटीएम लूटकर फरार हो गए। इस वारदात को शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि इस एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई भी गार्ड तैनात नहीं था। यहां सुबह दुकान का शटर खोलने और शाम को उसे बंद करने के लिए 500 रुपये प्रतिमाह पर एक शख्स को रखा गया है। नियमानुसार हर बैंक एटीएम पर सुरक्षा गार्ड होना जरूरी है। घटना से हैरान रह गए लोग बहादरपुर के लोगों ने सुबह पीएनबी का एटीएम उखड़ा देखा तो वे हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि अलवर जिले में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बैंक प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। 

 बैंक प्रबंधन को मामले की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की वारदात में बदमाश पिकअप जैसा वाहन लाते हैं और एटीएम के चारों तरफ रस्सी बांधकर उसे पिकअप से खींचते हैं। इससे एटीएम उखड़ जाता है और बदमाश उसे लेकर फरार हो जाते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH