छत्तीसगढ़ - फर्जीवाड़े के आरोप में घिरे पटवारी सुरेश मिश्रा ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट बरामद

बिलासपुर , 27/06/2025 10:49:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फर्जीवाड़े के आरोप में घिरे पटवारी सुरेश मिश्रा ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट बरामद

बिलासपुर 27 जून 2025 - भारतमाला परियोजना के फर्जीवाड़े में नाम सामने आने के बाद निलंबित पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा ने अपने जोंकी स्थित फार्म हाउस में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पटवारी सुरेश मिश्रा को हाल ही में भारत माला परियोजना में हुए फर्जीवाड़े को लेकर निलंबित किया गया था और उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी।

सुबह जब फार्महाउस में परिजनों ने उन्हें फंदे से झूलता देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुरेश मिश्रा द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने लिखा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है और मानसिक दबाव के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने नोट में कुछ अधिकारियों और परिस्थितियों का उल्लेख भी किया है, जो जांच का विषय बन सकते हैं।

बता दे कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण योजना ‘भारतमाला परियोजना’ के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में बड़े फर्जीवाड़े की जांच चल रही है। इसी जांच के दौरान पतवार सुरेश मिश्रा का नाम सामने आया था। आरोप था कि भूमि अधिग्रहण के मुआवज़े में हेरफेर और अनियमितता में वे संलिप्त थे। इसी के चलते उन्हें निलंबित कर FIR भी दर्ज की गई थी।

सकरी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसाइड नोट की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या सीधे तौर पर मानसिक तनाव का परिणाम हो सकती है, लेकिन सुसाइड नोट में दर्ज विवरणों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH