छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट , जताई यह संभावना

रायपुर , 27-06-2025 12:52:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट , जताई यह संभावना

रायपुर 27 जून 2025 - छत्त्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रीय हो गया है. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश के आसार हैं. अगले 6 दिनों तक मानसूनी गतिविधि इसी तरह रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा और गंगेटिक पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होकर जाने की संभावना है।

वहीं एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित निम्न दाब के क्षेत्र तक 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है और यह 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना है. बारिश का मुख्य क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रहने की आशंका है।

मौसम विभाग ने अलगे 3 घंटों के लिए बलरामपुर, जशपुर और सरगुजा में बादल गरजने और बारिश की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ , सूरजपुर में अगले तीन घंटों के लिए बादल गरजने और बारिश की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रायपुर में आज का मौसम राजधानी में आज सुबह से ही बादल छाए छुए हैं. गुरुवार को मौसम विभाग ने आकाश में सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघगर्जन की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH