सक्ती - सामने आई राज महल में हमले की मुख्य वजह , इस वजह से हुआ था भारी बवाल..

सक्ती , 26-06-2025 1:39:01 PM
Anil Tamboli
सक्ती - सामने आई राज महल में हमले की मुख्य वजह , इस वजह से हुआ था भारी बवाल..

सक्ती 26 जून 2025 - बीते बुधवार की शाम सक्ती के पीला महल में हुए हमले की मुख्य वजह सामने आ गई है। दरअसल रानी गीता देवी सिंह राणा को राज महल में प्रवेश दिलाने को लेकर पूरा विवाद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक न्यायालय ने आदेश जारी किया था कि राज माता रानी गीता देवी सिंह जो राज महल को छोड़ कर अन्य जगह निवास कर रही है उसे विधिवत राज महल में प्रवेश कराया जाय और उनके रहने और खाने जैसे अन्य प्रबंध पीला महल में कराया जाय। न्यायालय ने इसकी जिम्मेदारी महिला बाल विकास विभाग को सौंपी थी और न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि सिर्फ और सिर्फ राजमाता रानी गीता देवी सिंह को ही महल में प्रवेश कराया जाय।

लेकिन हुआ यह कि न्यायालय के आदेश का उलंघन करते हुए सैकड़ों की संख्या में हथियारबंद लोग राजमहल में घुस आए। और जमकर बवाल किया। इन सबमे खास बात यह है कि इस दौरान ना तो महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कही नजर आए और ना रानी गीता देवी सिंह राणा नजर आई। अगर कोई नजर आया तो वो सिर्फ दंगाई थे।

वही इस मामले में राजमहल प्रबंधन का कहना है कि राजमाता रानी गीता देवी सिंह को लेकर न्यायालय ने जो आदेश दिया है उस पर स्टे लगा हुआ है ऐसे में रानी गीता देवी सिंह को राजमहल में प्रवेश नही दिया जा सकता है। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आखिर मामला क्या है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है..

सक्ती - सामने आई राज महल में हमले की मुख्य वजह , इस वजह से हुआ था भारी बवाल..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH