छत्तीसगढ़ - घर से भागकर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी , फिर फाँसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा , 25/06/2025 8:06:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर से भागकर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी , फिर फाँसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा 25 जून 2025 - कटघोरा थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ से लटकी मिलने पर सनसनी मच गई। घटना लखनपुर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर की है जहां युवक-युवती के शव अलग-अलग रस्सियों से लटकते हुए पाए गए। दोनों कल शाम से ही लापता थे और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। युवती 18 वर्ष की थी और करमंदी उरगा क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मृत युवती के गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर लगा हुआ था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या करने से पहले विवाह किया था। यही नहीं, घटनास्थल पर जली हुई लकड़ियां भी मिली हैं, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों ने प्रतीकात्मक रूप से सात फेरे लिए होंगे।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के अनुसार, दोनों आपस में रिश्तेदार थे उनका प्रेम संबंध परिजनों को मंजूर नहीं था। परिजनों के विरोध के चलते दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों का पंचनामा कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और उनसे पूछताछ भी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH