छत्तीसगढ़ - सरपंच और सचिव भेजे गए जेल , दोनो ने मिलकर किया था यह कांड

दंतेवाडा , 24-06-2025 7:40:02 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरपंच और सचिव भेजे गए जेल , दोनो ने मिलकर किया था यह कांड

दंतेवाड़ा 24 जून 2025 - पुलिस ने DMF की राशि से 18 लाख गबन करने वाले सरपंच और सचिव को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर विभिन्न निर्माण कार्य में धोखाधड़ी कर लाखों रूपये डकार लिये थे। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद दोनों को गिरफतार किया है। पूरा मामला दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम पंचायत नीलावाया के तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम एवं सचिव अनोज कुमार मण्डावी के द्वारा वर्ष 2022-2023, 2023-2024 , 2024-2025 में ग्राम पंचायत नीलावाया में मूलभूत एवं निर्माण कार्यो में अनियमितता कर DMF खाते से लगभग 18 लाख 42 हजार 689 रूपये का गबन करने का आरोप लगा था।

शिकायत पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दन्तेवाड़ा द्वारा तीन सदस्यीय जॉच समिति का गठन किया गया। जॉच रिपोर्ट अनुसार तत्कालीन सरपंच एवं सचिव नीलावाया द्वारा गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए थाना अरनपुर में आवेदन पेश किया गया। रिपोर्ट पर थाना अरनपुर में धारा 316 (2) (4) (5), 318(4), 61(2), 3(5) BNS 2023 के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया था।

23 जून को तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अनोज कुमार मण्डावी और पंचायत सरपंच को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH