छत्तीसगढ़ - आलीशान हॉटल में जुआ खेल रहे 06 रईसजादे गिरफ्तार , लाखो रुपए जप्त

बिलासपुर , 23/06/2025 8:07:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आलीशान हॉटल में जुआ खेल रहे 06 रईसजादे गिरफ्तार , लाखो रुपए जप्त

बिलासपुर 23 जून 2025 - बिलासपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में रविवार रात तारबाहर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने वहां चल रहे जुए के फड़ पर छापा मार दिया। यह कार्रवाई होटल टाइम स्क्वेयर के एक बंद कमरे में की गई, जहां शहर के छह रसूखदार लोग जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से 5 लाख 16 हजार रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल टाइम स्क्वेयर के एक कमरे में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद ASP (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के निर्देशन में, तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार और एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घेराबंदी करते हुए होटल में दबिश दी और मौके पर मौजूद सभी छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार जुआरियो में..

01 - सतीश गुप्ता (52) निवासी बंगाली पार्क सरकंडा

02 - श्रवण श्रीवास्तव (42) निवासी कमल टॉकीज के पास, गोलबाजार

03 - सुरेश कुमार (71) निवासी 27 खोली, सिविल लाइन

04 - नरेश गुप्ता (52) निवासी विनोबा नगर

05 - अमित सिंह (45) निवासी बिल्हा

06 शांतनु खंडेलवाल (47) निवासी गोडपारा शामिल है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी प्रतिष्ठित और व्यवसायिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं। ये लोग गुप्त रूप से शहर के आलीशान होटलों में जुए की महफिल जमाया करते थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है कि क्या इस अवैध गतिविधि की जानकारी होटल प्रशासन को थी। अगर किसी प्रकार की मिलीभगत सामने आती है तो होटल प्रशासन पर भी कानूनी शिकंजा कस सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH