छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सूटकेस के भीतर सीमेंट से ढले युवक की लाश मिलने से मची सनसनी

रायपुर , 23-06-2025 7:16:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सूटकेस के भीतर सीमेंट से ढले युवक की लाश मिलने से मची सनसनी

रायपुर 23 जून 2024 - राजधानी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ इलाके में एक ट्रक के अंदर से एक युवक का शव बरामद किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, युवक की बेरहमी से हत्या कर, उसका शव सूटकेस में सीमेंट के साथ भरकर एक टीन की पेटी में बंद किया गया और ट्रक में डालकर सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम, और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी या आरोपियों की पहचान की जा सके। ट्रक लंबे समय से सुनसान इलाके में खड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि शव को छिपाने के उद्देश्य से ट्रक में रखा गया ताकि दुर्गंध से किसी को भनक न लगे।

सूटकेस में सीमेंट और शव भरकर, ऊपर से टीन की पेटी में बंद कर दिया गया था, जिससे यह एक पूर्व नियोजित हत्या प्रतीत होती है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी हो या लापता व्यक्ति की जानकारी हो, तो तुरंत डीडी नगर थाना से संपर्क करें। यह भी आशंका जताई जा रही है कि मृत युवक रायपुर के ही किसी मोहल्ले या नजदीकी जिले का निवासी हो सकता है।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH