छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष को 04 पत्रकार कर रहे थे ब्लैकमेल , सभी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज

बिलासपुर , 23/06/2025 3:01:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष को 04 पत्रकार कर रहे थे ब्लैकमेल , सभी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज

बिलासपुर 23 जून 2025 - बिलासपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व पार्षद भरत कश्यप ने उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए 4 कथित पत्रकारों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि पत्रकारों ने उनके एक महिला से अवैध संबंध होने की खबर वायरल नहीं करने पर 50 हजार रुपए की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष के शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने FIR दर्ज लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व वार्ड क्रमांक 19 के कांग्रेस पार्षद भरत कश्यप ने रिपोर्ट लिखाई, कि दो दिन पहले वेबपोर्टल के पत्रकार नीरज उर्फ अप्पू शुक्ला, संतोष मिश्रा, जिया उल्लाह खान व एक अन्य उनके नेहरू नगर स्थित कार्यालय पहुंचे और गलत आरोप लगाते हुए कहा कि आपका एक महिला के साथ अवैध संबंध है, महिला के साथ आपका वीडियो भी हमारे पास मौजूद है. अगर आप चाहते हैं कि यह वीडियो वायरल न हो, तो इसके लिए आपको हमें 50 हजार रुपए देने होंगे।

इसपर नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने पैसै देने से इनकार कर दिया। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि पैसे न देने पर पत्रकारों ने उन्हें बदनाम करने के लिए महिला के साथ उनके अवैध संबंध की खबर और वीडियो वायरल कर दी. वीडियो वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों के खिलाफ बदनाम करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

उनकी शिकायत पर पुलिस ने कथित पत्रकार नीरज उर्फ अप्पू शुक्ला, संतोष मिश्रा, जिया उल्लाह खान व एक अन्य के खिलाफ अवैध वसूली BNS की धारा 308, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH