छत्तीसगढ़ - उफनती नदी में बह गए 2 बच्चों सहित 4 लोग, 20 घंटे से तलाश जारी

सरगुजा , 20/06/2025 10:00:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - उफनती नदी में बह गए 2 बच्चों सहित 4 लोग, 20 घंटे से तलाश जारी

अंबिकापुर 20 जून 2025 - उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जशपुर जिले की सीमा से लगे सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के समीप मैनी नदी में 3 महिला समेत 4 लोग बह गए। 20 घंटे बाद भी इनका पता नहीं चल सका है। नदी में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण घटना हुई है। पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है। अंबिकापुर से SDRF की टीम को भी बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ागांव निवासी महिला सोमारी, अंकिता और उसके दो बच्चे बिनावती (8 वर्ष) और अरसय (3 वर्ष) गुरुवार दोपहर को खुखड़ी-पुटु लेने नदी के दूसरी ओर गए थे। सुबह से ही क्षेत्र में बारिश हो रही थी। शाम को सभी घर वापस लौट रहे थे। उस दौरान मैनी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। चारों मैनी नदी को पार करने की कोशिश कर रहे थे। पानी के तेज बहाव के कारण वे नदी को पार नहीं कर सके और बह गए।

जब चारों देर शाम घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें खेत की ओर से नदी में उतरते हुए दूर से देखा था। तहसीलदार के साथ राजस्व अमला भी मौके पर पहुंच गया है।

बता दें कि अभी भी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।नदी में पानी का जल स्तर बढ़ा हुआ है ,इस कारण बचाव कार्य में भी दिक्कत आ रही है। मौसम विभाग ने संभाग में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तहसीलदार सीतापुर ने बताया कि चार लोगों के बहने की सूचना पर खोजने का प्रयास किया जा रहा है। नदी के दोनों ओर के किनारों में खोजबीन जारी है। गांववालों को भी सूचना दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH