छत्तीसगढ़ - पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा , 19/06/2025 1:14:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर 19 जून 2025 - सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। युवक का अपनी पत्नी के साथ कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी और बच्चों के जाने के बाद से युवक तनाव में था और बुधवार को उसने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान आजू राजवाड़े (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लटोरी का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले आजू का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी के पिता घर पहुंचे और बेटी व नाती-पोतों को अपने साथ मायके ले गए। पत्नी और बच्चों के जाने के बाद से आजू राजवाड़े अकेला रह गया था और मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। बुधवार को घर में कोई नहीं था। घर में अकेलेपन और पारिवारिक तनाव के बीच आजू ने अपने जीवन को समाप्त करने का कदम उठा लिया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब घर लौटे बड़े बेटे ने आजू को फांसी के फंदे पर लटका देखा और तत्काल इसकी सूचना परिवार को दी। सूचना मिलते ही गौतम राम राजवाड़े घर लौटे और फिर लखनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH