जांजगीर चाम्पा - अब सिपाही की गलती पर नपेंगे थानेदार , SP पांडेय ने दिया दो टूक निर्देश

जांजगीर चाम्पा , 17/06/2025 9:26:24 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - अब सिपाही की गलती पर नपेंगे थानेदार , SP पांडेय ने दिया दो टूक निर्देश

जांजगीर चाम्पा 17 जून 2025 - जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने सभी थाना प्रभारियों को कड़ा संदेश जारी किया है। पुलिस विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में एसपी ने थाना प्रभारियों के लिए दो टूक लिखा है कि अब “सिपाही की गलती भी थाना प्रभारी की गलती मानी जाएगी।”

SP विजय पांडेय ने स्पष्ट किया कि यदि जिले की कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की मानी जाती है, तो उसी तर्ज पर थाने में हो रही हर गतिविधि की जिम्मेदारी भी थाना प्रभारी की ही होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अब यदि थाने का कोई भी स्टाफ किसी अवैध गतिविधि या अपराधी से संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी पर तय की जाएगी।

SP विजय पांडेय का यह सख्त संदेश उस कार्रवाई के बाद सामने आया है, जब थाना बम्हनीडीह प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडेय को आबकारी एक्ट के तहत लापरवाही बरतने और अवैध शराब कारोबारियों पर मामूली कार्रवाई करने के आरोप में लाइन अटैच कर दिया गया।

SP का यह दो टूक संदेश न सिर्फ जिम्मेदारियों की पुनः परिभाषा है, बल्कि यह संकेत भी है कि अब लापरवाही और अपराधियों से सांठगांठ पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी, चाहे वह सिपाही हो, हवलदार या थानेदार। यह निर्देश आने के बाद जिले के सभी थाना प्रभारियों में स्पष्ट संदेश चला गया है कि अब हर स्तर की जवाबदेही तय होगी और कुर्सी सिर्फ नाम की नहीं, जिम्मेदारी की भी होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH