जानलेवा हुआ कोरोना का नया वेरिएंट , मौतों का आंकड़ा पँहुचा 100 के पार , अब संक्रमितों की कुल संख्या हुई..

नई दिल्ली , 17/06/2025 1:10:15 AM
Anil Tamboli
जानलेवा हुआ कोरोना का नया वेरिएंट , मौतों का आंकड़ा पँहुचा 100 के पार , अब संक्रमितों की कुल संख्या हुई..

नई दिल्ली 17 जून 2025 - कोविड-19 का नया वैरिएंट लगातार घातक हो रहा है। हालिया दिनों में खासकर बुजुर्गों के लिए नया वैरिएंट जानलेवा साबित हुआ, जिससे देशभर में मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में भारत में 11 लोगों की मौत हुई। लगातार दूसरा दिन है, जब कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 के पार पहुंची है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी नए वैरिएंट के बाद पहली मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस 50 के पार जा चुके हैं। सोमवार को राज्य में एक और नया मामला दर्ज किया गया, जिससे कुल केस 51 हो गए। छत्तीसगढ़ में कोविड से जो पहली मौत दर्ज हुई है, वो 85 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति थे। 

केरल में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कोविड से संक्रमित 7 लोग मरे हैं। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 63, 67 और 71 साल थी। एक 33 साल के व्यक्ति की भी मौत हुई है। इसके अलावा तीन बुजुर्ग कोविड के कारण मरे हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 85, 83 और 60 साल थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में कोविड से संक्रमित एक 52 साल की महिला की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में 47 साल के व्यक्ति और दिल्ली में 67 साल के बुजुर्ग ने संक्रमण के कारण जान गंवाई है। नए वैरिएंट के बाद भारत में अब तक मरने वालों की संख्या 108 हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 35 मौतें केरल में हुईं। महाराष्ट्र में अब तक 28 लोग मर चुके हैं। दिल्ली में 12 लोगों की जान जा चुकी है।

नए वैरिएंट के बाद कर्नाटक में 11, तमिलनाडु में 7, मध्य प्रदेश में 4, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में दो-दो, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक मौत दर्ज की गई। फिलहाल भारत में कोविड संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH