जिला मुख्यालय जांजगीर में हुई चोरी का पर्दाफाश , एक अपचारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला मुख्यालय जांजगीर में हुई चोरी का पर्दाफाश , एक अपचारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार ,,
जांजगीर चाम्पा 03 दिसम्बर 2020 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भीमप्रसाद श्रीवास पिता जयराम श्रीवास उम्र 43 वर्ष साकिन आई बी रेस्ट हाऊस के पीछे जांजगीर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि , दिनांक 29 नवम्बर2020 से दिनांक 02 दिसम्बर 2020 के मध्य प्रार्थी अपने जांजगीर निवास स्थान में ताला लगा लगा कर घरेलू काम से अपने गृह ग्राम रायगढ़ गया हुआ था।

जब वह दिनांक 02 दिसम्बर  को जांजगीर आया तो उसके मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर तथा घरेलू सामान टीव्ही , कैमरा एवं कपड़े तथा नगदी 50000 जुमला किमती 2,00,000 रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण के बारें में पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती दिनेश्वरी नंद के निर्देशन में थाना कोतवाली जांजगीर से टीम तैयार कर संदिग्धों का लगातार पता तलाश किया गया , तथा सक्रिय मुखबीर लगाया गया था , जो मुखबीरों के द्वारा सूचना दिया गया की शांतिनगर के 4 से5 लड़के जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष आसपास के है , सामान बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है ।

मुखबीर सूचना के आधार पर शांतिपारा जांजगीर में दबिस देकर बुटू देवार , विनोद देवार , रंजीत देवार , राजेश देवार एवं एक अपचारी को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर दिनांक 29 नवम्बर 2020 के रात को आईबी रेस्ट हाऊस के पीछे भीम श्रीवास के सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवर , घरेलू सामान टीव्ही एवं कैश कुल 2,00,000 रुपये की चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपीयो के पास से दो नग एलईडी टीव्ही , चादी के पायल , करधन , सिक्का , नगदी 13,00 रुपये एवं 230 रुप्ये का चिल्हर सिक्का बरामद सामान कीमत लगभग 1,15,000 रुपये कुछ राशि खाने पीने में स्वीकार किये है।

सभी को दिनांक 03.12.2020 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । प्रकरण में थाना कोतवाली जांजगीर उप निरीक्षक बी डी सिदार , सउनि सुरेश पाठक , प्र आर 329 आलोक शर्मा , आरक्षक प्रदीप दुबे , मनीष राजपूत , गिरीश कश्यप , चालक सुनील साहू के द्वारा प्रकरण की कायमी के कुछ ही समय में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लगभग शत प्रतिशत वाजाप्ता की बरामदगी करने में सराहनीय भूमिका रही है।
जिला मुख्यालय जांजगीर में हुई चोरी का पर्दाफाश , एक अपचारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH