छत्तीसगढ़ - 7वी की छात्रा ने हॉस्पिटल के शौचालय में नवजात को दिया जन्म , पुलिस जांच में जुटी

दंतेवाडा , 14/06/2025 8:29:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 7वी की छात्रा ने हॉस्पिटल के शौचालय में नवजात को दिया जन्म , पुलिस जांच में जुटी

दंतेवाड़ा 14 जून 2025 - छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिलेमें मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय में स्थित एक बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के बाथरूम में नवजात शिशु को जन्म दिया और उसे शौचालय के कमोड में फेंक दिया। नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। मामला जिले के काटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

छात्रा को बीते दिन पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच में जब डॉक्टरों को कुछ संदिग्ध लगा। इस दौरान सूचना मिली, कि बाथरूम में एक नवजात है। जिसे तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नाबालिग छात्रा को निगरानी में रखा गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार नाबालिग की उम्र 16 साल के आसपास है और वह गर्भवती थी, लेकिन इसे छुपाया गया था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार छात्रा जिला मुख्यालय स्थित सरकारी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और नाबालिग के परिजनों को भी सूचित किया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग के साथ यौन शोषण हुआ था या मामला आपसी संबंध का है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH