छत्तीसगढ़ - SP की बड़ी कार्यवाही , TI को छोड़कर पूरा थाना स्टाफ को किया सस्पेंड

बलरामपुर , 14/06/2025 1:24:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - SP की बड़ी कार्यवाही , TI को छोड़कर पूरा थाना स्टाफ को किया सस्पेंड

बलरामपुर 14 जून 2025 - बलरामपुर जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) वैभव बैंकर ने कड़ा एक्शन लिया है। इन पुलिस कर्मियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान घोर लापरवाही बरतने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद SP ने तत्काल प्रभाव से एक ASI, एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए सभी पुलिसकर्मी राजपुर थाने में पदस्थ थे।

जानकारी के अनुसार, 12 जून 2025 को राजपुर थाने के सामने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चेकिंग की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान इन पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची।

निलंबन आदेश जारी करते हुए SP वैभव बैंकर ने साफ तौर पर कहा, पुलिस विभाग में ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की शिकायतें मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निलंबन के साथ-साथ इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अन्य कर्मचारियों के लिए भी यह संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH