छत्तीसगढ़ - रेत माफियाओं ने ग्रामीण को मारी गोली , गांव में तनाव का माहौल , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

राजनाँदगाँव , 12/06/2025 12:08:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेत माफियाओं ने ग्रामीण को मारी गोली , गांव में तनाव का माहौल , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

राजनांदगांव 12 जून 2025 - रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे विरोध करने वालों पर खुलेआम जानलेवा हमला करने से भी नहीं डर रहे। ताजा मामला राजनांदगांव के मोहड़ गांव (वार्ड क्रमांक 49) का है, जहां अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर माफियाओं ने एक युवक पर गोली चला दी और दो अन्य ग्रामीणों के साथ मारपीट की। गोली युवक रोशन मंडावी के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही अन्य दो घायलों का भी इलाज जारी है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों को रोककर जमकर नारेबाजी की और रेत चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहड़ के पास स्थित शिवनाथ नदी में लंबे समय से अवैध रूप से रेत का खनन हो रहा था। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बुधवार रात कुछ माफिया जब रेत चोरी कर रहे थे, तब गांव के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान माफियाओं ने गोलियां चला दी।

एडिशनल एसपी राहुलदेव शर्मा ने बताया कि मोहड़ में रेत निकालने को लेकर विवाद की स्थिति है। गांव में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल मौके पर है और अभी स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है। गोली चलने का कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। लेकिन गांव के लोग कह रहे हैं, अभी तक यह चीज स्पष्ट नहीं है। सारी चीजों की जानकारियां ली जा रही है। गांव वालों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH