स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोशी का कारोबार , नेपाल , कानपुर और भोपाल की तीन युवतियों सहित दो युवक गिरफ्तार ,,

मध्य प्रदेश , 03-12-2020 12:35:20 PM
Anil Tamboli
स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोशी का कारोबार , नेपाल , कानपुर और भोपाल की तीन युवतियों सहित दो युवक गिरफ्तार ,,
भोपाल 03 दिसम्बर 2020 - भोपाल क्राइम ब्रांच ने कोलार के एसके प्लाजा स्थित लंदन इवनिंग स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चलाए जा रहै देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने नेपाल, कानपुर और भोपाल की तीन युवतियों, दो युवक और स्पा सेंटर के प्रबंधक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से बचने के लिए आरोपी चुनींदा ग्राहकों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर बुलाते थे। यह धंधा लॉकडाउन के पहले से चल रहा था। पुलिस को मौके से ग्राहकों के मोबाइल से स्पा सेंटर के मैनेजर द्वारा भेजे गए मैसेज भी मिले हैं।

क्राइम ब्रांच के एएसपी गोपाल सिंह धाकड़ के अनुसार स्पा सेंटर में आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। जांच के लिए एक टीम बनाई गई। एक पुलिसकर्मी को स्पा सेंटर के मैनेजर के पास भेजा गया। जब उसे भरोसा हो गया कि तो उसने पुलिसकर्मी को बुलाने का मैसेज भेजा। जैसे ही पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर पहुँचा पीछे से क्राइम ब्रांच ने छापा मारा दिया।

जहां पर तीन महिलाएं और दो युवक आपत्ति जनक अवस्था में मिले। पुलिस कर्मी ने ग्राहक बनकर जो पैसे दिए थे, उन पर क्राइम ब्रांच ने निशान लगा रखा था। वह स्र्पये भी बरामद कर लिए गए। स्पा सेंटर के काउंटर से नकदी रुपये और एक रजिस्टर को जब्त किया गया। सभी आरोपीयो पर केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर उन्हीं लोगों को बुलाया जाता था, जो खास होते थे। जिनके बारे में पूरी जानकारी रहती थी कि वे पुलिस के संपर्क नहीं है। इनमें अधिकांश मालदार व्यापारी और नौकरीपेशा शामिल रहते थे। आरोपीयो में बैरागढ़ के सिविल अस्पताल के पास रहने वाला 22 वर्षीय हितेश लीलानी , बाबा रामदास मंदिर के पास बैरागढ़ का रहवासी 31 वर्षीय नरेंद्र सिरवानी और स्पा सेंटर मैनेजर अनिल वर्मा (27) निवासी बीडीए कॉलोनी सलैया को गिरफ्तार किया है। आरोपीयो ने बताया ग्राहकों को वाट्सएप इस्तेमाल करने से मनाही थी। ग्राहक के जाने से पहले उसके मोबाइल से मैसेज भी हटवाया जाता था। जिससे पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकें।

आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि कानपुर की युवती लॉकडाउन से पहले से ही भोपाल में थी। नेपाल की युवती एक माह पहले ही भोपाल पहुंची थी। उसे विदेशी नागरिक बताकर आरोपी ग्राहक के सामने पेश कर देते थे। एक युवती भोपाल की भी थी।
स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोशी का कारोबार , नेपाल , कानपुर और भोपाल की तीन युवतियों सहित दो युवक गिरफ्तार ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH