प्रदेश में युवक कांग्रेस के चुनाव की तारीखो की घोषणा , तीन चरणों मे होंगे चुनाव , यह होगी चुनाव की पद्धति ,,

मध्य प्रदेश , 03-12-2020 11:45:51 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में युवक कांग्रेस के चुनाव की तारीखो की घोषणा , तीन चरणों मे होंगे चुनाव , यह होगी चुनाव की पद्धति ,,
इंदौर 03 दिसम्बर 2020 - कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने युवक कांग्रेस के चुनाव की तारीख घोषित कर दी। 10, 11 और 12 दिसंबर को विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। हालांकि प्रदेश के कई विधायक और वरिष्ठ नेता संगठन चुनाव रोकने की मांग करते हुए विरोध में थे लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने मांग ठुकरा कर चुनाव फटाफट करवाने का निर्णय ले लिया।

कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार तीन दिन में पूरे प्रदेश में मतदान सम्पन्न् होगा। शहर के अनुसार अलग से कार्यक्रम घोषित होने का इंतज़ार है। बीते तीन साल से युवक कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया चल रही है लेकिन मतदान अब तक नहीं हो सका। इंदौर से 40 हजार सदस्य होने का दावा सभी उम्मीदवारों ने किया है। समय बीतने के साथ अनुमान है कि इनमें से 25 प्रतिशत मतदाता ही अब भाग ले सके तो बड़ी बात होगी। दरअसल कांग्रेस ऑनलाइन मोड़ से चुनाव करवा रही है। सदस्यों को मोबाइल नंबर के आधार पर मत डालना होगा। तीन साल पहले हुई सदस्यता में दावेदारों ने खुद सिम खरीदकर सदस्य बनाए थे। इनमें से ज्यादातर सिम और नंबर अब बंद हो चुके हैं। सदस्यता फॉर्म में दर्ज नंबर के आधार पर ही मत डाले जा सकेंगे। लिहाजा सदस्यता के मुकाबले कम मतदान होना तय है।

युवक कांग्रेस के चुनाव के लिए ऑनलाइन मतदान होगा। हर सदस्य पांच वोट डाल सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, शहर अध्यक्ष, शहर मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के लिए मत डालना होगा। प्रदेश अध्यक्ष के लिए इंदौर से अजीत बौरासी उम्मीदवार है। शहर अध्यक्ष के लिए रमीज खान का मुख्य मुकाबला तत्सम भट्ट से माना जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH