छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली , खाली कराया गया कोर्ट परिसर

बिलासपुर , 10/06/2025 2:25:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली , खाली कराया गया कोर्ट परिसर

बिलासपुर 10 जून 2025 - छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है बताया जा रहा है कि मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब संगठन ने सोमवार को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर धमकी भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरे इस मेल की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन ने हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर तत्काल तलाशी शुरू कर दी गयी। लेकिन पुलिस के हाथ किसी भी तरह का विस्फोटक नही लगा है।

गौरतलब है कि गर्मी की छुट्टी के बाद सोमवार को हाईकोर्ट में कामकाज शुरू हुआ। इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ ही वकील और पक्षकार भी मौजूद थे। इसी दौरान दोपहर के वक्त छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल के जरिए धमकी भरा मैसेज आया। मेल में हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने की बात लिखी थी। मैसेज देखकर हाईकोर्ट के प्रोटोकाल अफसर भी सकते में आ गए। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अफसरों को दी गई। जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आई।

जांच में पता चला है कि मेल किसी अब्दुल abdia@outlook.com की आईडी से भेजा गया है। मैसेज में संवेदनशील मुद्दों का उल्लेख किया गया है। इनमें अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों की हिरासत जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक पवित्र मिशन बताया गया। ईमेल में अमोनियम सल्फर आधारित IED कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया। धमकी मिलने के बाद एहतियातन पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। साथ ही तलाशी अभियान चलाया गया।स्निफर डॉग्स और बम डिटेक्शन डिवाइस के साथ सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर की जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH