छत्तीसगढ़ - मिक्सर ट्रक की चपेट में आकर भाजपा पार्षद के माँ की मौत , भाई की हालत गंभीर

राजनाँदगाँव , 10/06/2025 2:12:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मिक्सर ट्रक की चपेट में आकर भाजपा पार्षद के माँ की मौत , भाई की हालत गंभीर

राजनांदगांव 10 जून 2025 - मंगलवार सुबह राजनांदगांव शहर के चिखली रोड पर सडक़ हादसे में बेटे संग बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा जख्मी हुआ है। मृतिका चिखली-शांतिनगर के भाजपा पार्षद सुनील साहू की मां थी, वहीं घायल युवक पार्षद का भाई बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे के आसपास चिखली की ओर से बाइक पर सवार होकर लीलाबाई साहू अपने बेटे के साथ शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान फ्लाई ओवर के पास ही एक मिक्सर मशीन भी शहर की ओर आ रहा था। इसी बीच बाइक सवार मिक्सर मशीन की चपेट में आ गए। हादसे में लीलाबाई को गंभीर चोट पहुंची और उसकी मौत हो गई, वहीं बाइक सवार युवक को भी चोट पहुंची है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर चिखली रोड पर हुए सडक़ हादसे के बाद लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई थी और रास्ता जाम होने के हालात बन गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया और आवागमन को सुगम बनाया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH