छत्तीसगढ़ - ससुराल जाकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट , आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर , 10/06/2025 2:02:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ससुराल जाकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट , आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर 10 जून 2025 - तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान इलाके में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अंकित लास्कर (25 वर्ष), निवासी लालखदान महमंद, ने 9 जून को अपने ससुराल जाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

मृतका मुस्कान की छोटी बहन अनामिका ने बताया कि आरोपी ने पहले उसे पैसे देकर सामान लाने के लिए भेजा और उसी दौरान मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या में उसने मुस्कान के गले में पहना हुआ काला मोटा धागा इस्तेमाल किया। इस घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता संतोष कुमार सूर्यवंशी ने थाने में दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि अंकित पहले भी शराब पीकर बेटी को मारता-पीटता था, जिसके चलते वह मुस्कान को कुछ समय पहले अपने घर ले आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल टीम को निर्देशित किया। तोरवा थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH