छत्तीसगढ़ - सनकी आशिक ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से किया जानलेवा हमला , युवती की हालत नाजुक

कोरबा , 09/06/2025 1:27:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सनकी आशिक ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से किया जानलेवा हमला , युवती की हालत नाजुक

कोरबा 09 जून 2025 - सनकी आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई युवती को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपी नगर का है।

आरोपी युवक और पीड़िता के बीच पूर्व में प्रेम संबंध थे, जो कुछ समय पहले आपसी मतभेद के चलते समाप्त हो गए थे। युवती ने युवक से दूरी बना ली थी, लेकिन आरोपी इस ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पा रहा था। बताया जा रहा है कि युवक लगातार युवती का पीछा कर रहा था और उसे बार-बार परेशान कर रहा था। युवती ने उससे दूरी बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन आरोपी युवक ने शनिवार को उसे मिलने के लिए बुलाया। युवती को लगा कि वह मामला सुलझाना चाहता है, लेकिन युवक के इरादे कुछ और ही थे।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और अचानक युवक ने चाकू निकालकर युवती के सीने पर वार कर दिया। हमला इतना तगड़ा था कि युवती वहीं बेहोश होकर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चाकू का वार काफी गहरा है और उसे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH