देशी कट्टा , पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार , किसी बड़ी वारदात के फिराक में थे आरोपी ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देशी कट्टा , पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार , किसी बड़ी वारदात के फिराक में थे आरोपी ,,
रायपुर 02 दिसम्बर 2020 - राजधानी रायपुर में अवैध तरीके से कट्टा व पिस्टल की खरीदी बिक्री होने तथा अज्ञात आरोपियों द्वारा कट्टा व पिस्टल की मदद से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को ऐसे अज्ञात आरोपियों की तस्दीकी करते हुए पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। 

इसी क्रम में दिनांक 01 दिसम्बर 2020 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव निवासी नीरज सोनकर जो पूर्व में भी डकैती की तैयारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध को कारित करने के अलावा और भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है जिसके विरूद्ध रायपुर के अलग - अलग थानों में कई अपराध पंजीबद्ध है, अपने पास कट्टा रखा है। 

इसी तरह थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत सुंदर नगर निवासी अमित शर्मा के पास भी अवैध रूप से पिस्टल रखने की सूचना प्राप्त हुई थी तथा दोनों आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन एवं प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू के नेतृत्व में कार्य योजना तैयार कर सायबर सेल की दो अलग - अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा भाठागांव एवं सुंदर नगर जाकर रेड कार्यवाही एवं घेराबंदी कर आरोपी नीरज सोनकर एवं अमित शर्मा को गिरफ्तार किया गया। 

टीम द्वारा आरोपी नीरज सोनकर के कब्जे से 01 नग कट्टा, 02 नग कारतूस का खोखा एवं आरोपी अमित शर्मा के कब्जे से 01 नग पिस्टल व 01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी नीरज सोनकर के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में एवं आरोपी अमित शर्मा के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी कट्टा, पिस्टल व कारतूस कहां से लाये है, इसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। 

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH