छत्तीसगढ़ - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा को पहनाया जूतों की माला , लोगो में भारी आक्रोश

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 06/06/2025 11:05:16 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा को पहनाया जूतों की माला , लोगो में भारी आक्रोश

खैरागढ़ 06 जून 2025 - जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अवेली से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां अटल चौक में लगी पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी। ग्रामीणों ने जब सुबह उठ कर प्रतिमा पर जूतों की माला देखी तो तत्काल जालबांधा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्राम कोतवाल के माध्यम से जूतों के हार को उतारा गया और मामले की जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि अटल चौक के पास स्थित मैदान में दो दिवसीय कबड्डी मैच का आयोजन किया गया था जिसका कल समापन था। देर रात लगभग 2 बजे तक मैच चला उसके बाद सभी ग्रामीण अपने अपने घर चले गए। ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई है कि, यह घटना रात 2 से सुबह 6 बजे की बीच की है क्योंकि 4 बजे के आस पास अटल चौक के आस पास के क्षेत्र की लाइट बंद हुई थी। उसी समय यह घटना हुई होगी।

विद्युत विभाग का कहना है कि, हमारे द्वारा लाइट बंद नहीं की गई तो आशंका है कि असामाजिक तत्वों के द्वारा ही लाइट बंद करके इस घटना को अंजाम दिया गया। ग्राम पंचायत अवेली के पूर्व सरपंच व भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने बताया कि, घटना की सूचना मैने वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दे दी है। उन्होंने आगे कहा कि, अगर अपराधी को जल्द ही नहीं पकड़ा जाएगा तो हम सभी ग्रामीण सहित भाजपा नेता उग्र आंदोलन करेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH