कोरोना का हाहाकार - 51 मौतों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 4800 के पार , अलर्ट जारी..

नई दिल्ली , 06/06/2025 2:01:27 AM
Anil Tamboli
कोरोना का हाहाकार - 51 मौतों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 4800 के पार , अलर्ट जारी..

नई दिल्ली 06 जून 2025 - भारत में लगातार कोविड-19 के मामले में वृद्धि हो रही है। आज 5 जून को एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,800 से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 564 नए मामले सामने आने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,866 हो गई है। वहीं, 7 लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में इस साल जनवरी के बाद से देश में कोविड-19 से अब तक 51 लोगों की जान जा चुकी है।

24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा मामले केरल में 114 केस सामने आए है वर्तमान में केरल में 1,487 एक्टिव मरीज हैं, जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद कर्नाटक 112 और पश्चिम बंगाल 106 केस के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। महाराष्ट्र में 526, गुजरात में 508 और दिल्ली में 562 एक्टिव मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में कर्नाटक और दिल्ली में दो-दो मरीजों की मौत हुई है। जबकि महाराष्ट्र में तीन मरीजों के मरने की सूचना है। मृतकों में से एक पांच महीने का एक बच्चा भी शामिल है, जिसे सांस संबंधी समस्या थी।

देश में 22 मई को एक्टिव मरीजों की संख्या 257 थी और 31 मई तक यह संख्या बढ़कर 3,395 हो गई। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,866 हो गई। इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी राज्यों को आक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिये है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH