आज का राशिफल , दिनांक 05 जून 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 05-06-2025 1:25:35 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 05 जून 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 05 जून 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (5 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपको मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करना है। पर्याप्त विश्राम लें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

वृषभ राशि - सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए अभी से नियमित व्यायाम शुरू कर दें। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी से अधिक उम्मीदें न रखें। नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है।

मिथुन राशि - मानसिक शांति बनाए रखें, योगाभ्यास जरूरी है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। दिखावापन से बचें। कार्यस्थल पर नए विचारों को अपनाने से सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत धार्मिक कार्यों के साथ कर सकते हैं।

कर्क राशि - सेहत में सुधार होगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताएं, संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें। लाभ जरूर मिलेगा।

सिंह राशि - सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है लेकिन खानपान पर ध्यान जरूर दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। किसी नए आदमी का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि - मानसिक शांति बनाए रखें, योगाभ्यास भी करने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए विचारों को अपनाने से सफलता मिलेगी। किसी के कार्यों में दखलंदाजी करने से बचें।

तुला राशि - आज के दिन सेहत में सुधार होगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। कोशिश करें कि आज का दिन परिवार के साथ समय बीते, संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें। शेयर बाजार लाभ दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि - कोशिश करें कि मानसिक तनाव से बचा जा सके, पर्याप्त विश्राम लें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। धैर्य के साथ कार्य करें।

धनु राशि - सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है। इसलिए नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी से अधिक उम्मीदें न रखें। अन्यथा निराश होना पड़ सकता है।

मकर राशि - योग करने से आपके अंदर मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में दिखावापन की जगह प्यार बढ़ाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर नए विचारों को अपनाने से सफलता मिलेगी। जोखिम लेने से बचें।

कुंभ राशि - आज आपको पहले से ज्यादा सेहत में सुधार महसूस होगा। खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से आपके संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें।

मीन राशि - जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने और निर्णय लेने से बचें। कोई आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH