छत्तीसगढ़ - पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से फरार हुआ आरोपी , पूरे शहर में तलाश जारी

रायगढ़ , 03/06/2025 8:07:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से फरार हुआ आरोपी , पूरे शहर में तलाश जारी

रायगढ़ 03 जून 2025 - रायगढ़ जिले में एक आरोपी SDM कोर्ट के बाहर से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मौका देखकर पुलिस जवान को धक्का देकर मौके से भाग निकला। इस घटना में पुलिस जवान को चोटे आई है। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को धरमजयगढ़ पुलिस ने हाथीदरहा में रहने वाले 21 वर्षीय विशाल विश्वास को हिरासत में लिया था। उसके खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शाम को आरक्षक लालजीत राठिया और आरक्षक अनेक्सियूस एक्का उसे SDM न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर गए थे। इसी दौरान SDM कार्यालय परिसर में आरोपी ने पानी पीने का बहाना बनाया और उसने आरक्षक लालजीत राठिया को धक्का देकर मौके से भाग गया।

इस दौरान दोनों आरक्षकों ने उसे दौड़ाकर पकड़ने की भी कोशिश की। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। कोर्ट लेकर जाने वाले आरक्षक लालजीत राठिया की कोहनी, दाहिने हाथ की अंगुली और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। धरमजयगढ़ पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन

बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल

चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज

छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH