सक्ती - महज 5000 हजार रुपए के लिए प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट , हुआ गिरफ्तार

सक्ती , 01-06-2025 6:08:43 PM
Anil Tamboli
सक्ती - महज 5000 हजार रुपए के लिए प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट , हुआ गिरफ्तार

सक्ती 01 जून 2025 - बाराद्वार थाना क्षेत्र के डुमरपारा मे हुए महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए सक्ती SDOP मनीष कुंवर ने बताया कि मृतका दुवास बाई केंवट और आरोपी राम कुमार केंवट के बीच अवैध संबंध थे। 30 मई को पैसे के विवाद में थप्पड़ मारने के बाद गुस्से में आए रामकुमार ने दुवासबाई की लकड़ी के गुटके से हत्या कर दी।

बता दें कि 30 मई 2025 की रात डुमरपारा में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। जांच के दौरान पता चला कि मृतिका दुवास बाई का पड़ोसी राम कुमार केंवट 48 वर्ष के साथ 10 साल से अवैध प्रेम संबंध था। पुलिस पूछताछ में राम कुमार ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि 30 मई को दोपहर करीब 2.50 बजे दुवास बाई उसके घर आई और 5000 रुपये की मांग की। पैसे नहीं होने की गुस्साई दुवास बाई ने उसे दो थप्पड़ मारे।

जवाब में रामकुमार ने भी दो थप्पड़ मारे और पास पड़े मोटे लकड़ी के गुटके से दुवासबाई के सिर पर वार किया जिससे दुवासबाई जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। रामकुमार ने शव को कंबल से ढककर मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने घटना स्थल से लकड़ी का गुटका और राम कुमार के कपड़ों पर लगे खून के धब्बे बरामद किए। डॉग स्क्वॉड बाघा ने आरोपी की पहचान और साक्ष्य जुटाने में अहम भूमिका निभाई। रामकुमार ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने 8 घंटे के भीतर उसे डुमरपारा से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH