छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दादा और पोते की मौत

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 01/06/2025 1:33:56 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दादा और पोते की मौत

खैरागढ़ 01 जून 2025 - गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला (दादी) गंभीर रूप से घायल हुई है. यह हादसा गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरही नदी पुल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. यह दर्दनाक हादसा पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

जानकारी के अनुसार, साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर, उनकी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोता डिकेश निर्मलकर लमरा गांव में अपनी बेटी के घर आए हुए थे. रविवार सुबह तीनों बाइक से अपने गांव पदमी लौट रहे थे. जैसे ही वे सुरही नदी पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि परमेश्वर निर्मलकर और उनके पोते डिकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंद्राणी निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल महिला का इलाज गंडई के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हाइवा को बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए साफ देखा जा सकता है. हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH