छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार , राजधानी रायपुर एक फिर बना हॉटस्पॉट , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 02-12-2020 5:02:09 AM
रायपुर 01 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 1893 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। रात 08 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कोविड हॉस्पिटल से 147 और होम आइसोलेशन से 1829 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
प्रदेश में कोरोना और अन्य बीमीरियों से मंगलवार को 28 मौत हुई। पूर्व में 03 मौत की जानकारी आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली है। प्रदेश में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1933 है।
राजधानी रायपुर में आज कोरोना के 245 मरीज मिले वहीं कोरबा से 239 मरीजों की पहचान हुई हैं। इसी प्रकार दुर्ग से 102 , राजनांदगांव से 124 , बालोद से 144 , बेमेतरा से 33 , कबीरधाम से 28 , धमतरी से 59 , बलौदा बाजार से 122 , महासमुंद से 111 , गरियाबंद से 33 , बिलासपुर से 90 , रायगढ़ से 93 , जांजगीर चांपा से 124 , मुंगेली से 17, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 05 , सरगुजा से 36 , कोरिया से 28 , सूरजपुर से 24 , बलरामपुर से 41 , जशपुर से 40 , बस्तर से 23 , कोंडागांव से 55 , दंतेवाड़ा से 18 , सुकमा से 18 , कांकेर से 31 , बीजापुर से 09 और अन्य राज्य से 01 मरीज मिले हैं। वहीं नारायणपुर में आज एक भी कोरोना मरीज की पहचान नहीं हुई है।














