आज का राशिफल , दिनांक 31 मई 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 31-05-2025 1:06:22 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 31 मई 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 31 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (31 मई) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आप दिनभर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, इस ऊर्जा का सही जगह पर उपयोग करें। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। पारिवारिक माहौल में हल्की कहासुनी हो सकती है, धैर्य से काम लें।

वृषभ राशि - आपका ध्यान आज वित्तीय मामलों पर उलझा रह सकता है। हालांकि आपके लिए निवेश से जुड़े निर्णय लाभकारी साबित हो सकते हैं। रिश्तों में स्थिरता आएगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कामकाज में ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि - आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में सुबह से ही लगा रहेगा। नया काम शुरू करने का अच्छा समय है। करियर में उन्नति के संकेत हैं। लेकिन सही मार्गदर्शन लेने का प्रयास करें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुखद पल बिताएंगे।

कर्क राशि - आज किसी बात को लेकर आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसलिए ऐसे मौके पर चुप ही रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पुरानी कोई चिंता आज हल हो सकती है। धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। स्वास्थ्य में मामूली उतार-चढ़ाव संभव है।

सिंह राशि - आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। लेकिन आपको जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला नहीं लेना है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यवसाय में लाभ होने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में नए अवसर आ सकते हैं।

कन्या राशि - कार्यक्षेत्र में आपकी कुशलता को सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें। स्वास्थ्य में पुराने रोगों में सुधार संभव है। यात्रा का योग बन रहा है।

तुला राशि - आज मानसिक संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से मतभेद हो सकता है। लेकिन बाद में ठीक हो जाएगा। वित्तीय मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि - आज आपको गोपनीयता बनाए रखना काफी फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय में साझेदारी के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। धन संबंधी मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।

धनु राशि - आज का दिन नई योजनाओं को शुरू करने के लिए काफी अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। दिन का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें।

मकर राशि - कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। पारिवारिक मामलों में समय देने का प्रयास करें। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य में थोड़ी सी परेशानी संभव है। खानपान पर ध्यान दें।

कुंभ राशि - आज विचारों में आपके नवीनता आएगी। नौकरी या व्यवसाय में कोई नया अवसर मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में दिन खुशहाली भरा बीतेगा। सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि - आपका ध्यान आज कोई खींच सकता है। करियर में स्थिरता आएगी। आर्थिक निर्णयों में सावधानी रखें। रिश्तों में भावनाओं को जगह दें, लेकिन जल्दबाजी से बचें। परिवार के साथ यात्रा संभव है।

ताज़ा समाचार

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH