छत्तीसगढ़ - मजदूरों से भरी माजदा अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में तीन लोगो की मौत

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 30-05-2025 1:58:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मजदूरों से भरी माजदा अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में तीन लोगो की मौत

खैरागढ़ 30 मई 2025 - खैरागढ़ जिले के छुईखदान इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन तेंदूपत्ता मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा छिंदारी जलाशय के पास एक मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे छुईखदान के छिंदारी बांध मार्ग पर एक माजदा वाहन में लगभग एक दर्जन तेंदूपत्ता मजदूर सवार होकर देवरचा की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर वाहन चालक तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सीधे एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया और तीन मजदूर इसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक और घायल मजदूर बालोद जिले के अर्जुंदा क्षेत्र के भरदाकला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और छुईखदान पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और घायलों को छुईखदान अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..

बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??

खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH