छत्तीसगढ़ - अधिकारी ने नर्स के साथ किया रेप , पार्टी के बहाने बुला कर वारदात को दिया अंजाम

बिलासपुर , 29/05/2025 1:04:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अधिकारी ने नर्स के साथ किया रेप , पार्टी के बहाने बुला कर वारदात को दिया अंजाम

बिलासपुर 29 मई 2025 - बिलासपुर जिले में रेलवे के अफसर ने एक नर्स के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे के डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने स्टेशन के मेडिकल यूनिट में पोस्टेड निजी हॉस्पिटल की नर्स को पार्टी के लिए घर पर बुलाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी अफसर ने उसे धोखे से घर पर बुलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित नर्स की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रेलवे के अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। नर्स के साथ रेप की ये घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स के पद पर पोस्टेड है। पुलिस में उसने रिपोर्ट दर्ज करायी कि संबंधित अस्पताल और रेलवे संयुक्त रूप से स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल यूनिट चलाते हैं। इसकी पूरी मॉनिटरिंग डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल द्वारा किया जाता है। नर्स ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अक्सर सुपरिटेंडेंट उससे औपचारिक बातचीत करता था। यूनिट में साथ काम करने की वजह से फिरतू राम पटेल पिछले कुछ दिनों से पार्टी देने की बात कह रहा था। 17 मई को उसने नर्स को पार्टी देने के बहाने सरकंडा के गणेश वैली स्थित अपने घर बुलाया।

रेलवे विभाग के अफसर होने के नाते वह उसकी बातों में आकर फिरतू राम के घर पहुंची। जहां यूनिट के अन्य सदस्य नही थे। ऐसे में आरोपी फिरतू राम ने उसे अकेली पाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दहशत में आई पीड़िता करीब 10 दिनों तक डरी-सहमी रही और काम पर भी नही गयी। परिजनों द्वारा उसकी इस हालत की जानकारी लेने पर उसने अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित नर्स ने घरवालों के साथ पहुंचकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी।

पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी फिरतूराम पटेल को उसके आफिस से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है। जिस कारण वो लंबे समय से अकेले रहता है। पति से परेशान होकर पत्नी ने तलाक के लिए आवेदन भी किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH