छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे , इस मार्ग पर रेल परिचालन हुआ बाधित

जगदलपुर , 28/05/2025 3:45:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे , इस मार्ग पर रेल परिचालन हुआ बाधित

जगदलपुर 28 मई 2025 - बस्तर जिले से होकर गुजरने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन (केके लाइन) पर आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। लौह अयस्क से भरी एक मालगाड़ी के 37 डिब्बे टनल नंबर 5 के भीतर पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी बैलाडीला से विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी। डिब्बों के पटरी से उतरते ही चिमडीपल्ली और टाएडा स्टेशनों के बीच रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

डिब्बों के बिखर जाने से इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। खासतौर पर जगदलपुर से चलने वाली नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने वैकल्पिक यात्रा योजना बनाने की अपील की है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। भारी उपकरणों और टीमों को मौके पर रवाना किया गया है ताकि डिब्बों को हटाकर ट्रैक को जल्दी से जल्दी चालू किया जा सके। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि यह दुर्घटना सुबह के समय हुई, जब मालगाड़ी सुरंग पार कर रही थी। हादसे के समय ट्रैक के आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना अगर किसी बसाहट वाले इलाके में यह दुर्घटना हुई होती तो जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

रेल प्रशासन ने बताया कि जल्द ही ट्रैक की मरम्मत कर परिचालन बहाल करने की कोशिश की जा रही है। इस बीच यात्रियों को सूचित किया गया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन से जानकारी प्राप्त करें।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH