छत्तीसगढ़ - नौकरी लगाने के बदले सरपंच ने की विधवा महिला से सेक्स की डिमांड , FIR हुआ दर्ज

बालोद , 28/05/2025 12:18:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नौकरी लगाने के बदले सरपंच ने की विधवा महिला से सेक्स की डिमांड , FIR हुआ दर्ज

बालोद 28 मई 2025 - बालोद जिले में गांव के सरपंच की गंदी करतूत सामने आयी है। यहां एक महिला को आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी दिलाने के नाम पर पहले तो उससे आपत्तिजनक बाते की। महिला ने जब सरपंच की इन बातों को विरोध किया तो वह महिला के घर पहुंचकर कलेक्टर और महिला बाल विकास अधिकारी के नाम पर 15 हजार रूपये की मांग करने लगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले मे FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला बालोद के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम पंचायत पड़की भाट में लुपेंद्र भोला सरपंच है। गांव में रहने वाली बेवा महिला ने बताया कि घर में वह अपने बच्चों और सास के साथ रहती है। परिवार में कोई कमाने वाला नही है, इसलिए उसने आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन किया था। पीड़िता का आरोप है कि गांव के सरपंच ने उसकी नौकरी लगाने को लेकर काॅल किया था।

सरपंच लुपेंद्र भोला ने 14 मई की शाम मोबाइल पर काॅल कर उसकी नौकरी लगा देने की बात कहने लगा। उसने कहा कि…..मैने तुम्हारी नौकरी लगा दिया है, तुम्हारा जीवन बना दिया है। इसके लिए मुझे पैसे नहीं चाहिए। महिला दूसरी तरफ से कुछ कह पाती इतने में सरपंच ने कहा कि…..मुझे तुम क्या दे सकती हो ये बताओ। मुझे पैसे नहीं कुछ और चाहिए। तुम समझदार हो समझ सकती हो।

गांव के सरपंच के इन गंदी बातों को सुनने के बाद महिला भड़क गयी और उसने सरपंच को जमकर खरी खोटी सुना दी। इसके बाद सरपंच महिला के घर पहुंचकर नौकरी लगाने के नाम पर 15 हजार रुपए की मांग करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि सरपंच कलेक्टर और महिला बाल विकास अधिकारी को पैसे देने की बात कहकर उस पर पैसों के लिए दबाव बनाने लगा।

इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर सरपंच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सरपंच के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH