आज का राशिफल , दिनांक 28 मई 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 28-05-2025 1:27:56 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 28 मई 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 28 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (28 मई) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर संचार करेगा।आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपका आत्मविश्वास पहले से काफी ऊंचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर भी आपके सामने आएंगे, जिसमें काफी लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन आपको खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि - धन-संपत्ति को लेकर आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में भी सुखद समाचार मिल सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी से भी फालतू की बहसबाजी करने से बचें।

मिथुन राशि - आज का दिन संचार और यात्रा के लिए अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वह आपके लिए कोई खुशखबरी ला सकता है। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। मानसिक संतुलन बनाए रखें।

कर्क राशि - परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। कार्यों को शांति से निपटाने का प्रयास करें। सेहत संबंधी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि - आज का दिन आपके रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम रहेगा। आपके नेतृत्व गुण उभरकर सबके सामने आएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। जिसको लेकर आप काफी समय से तनाव में थे।

कन्या राशि - ध्यान और आत्ममंथन के लिए आज का दिन अच्छा दिन है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में धैर्य से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर परिवार का माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी का साथ दें।

तुला राशि - आज का दिन तालमेल और संतुलन बनाने में आपका व्यतीत हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अपने निर्णयों पर भरोसा रखें, दूसरों की राय से भ्रमित न हों। दूसरे आपको गलत जानकारी दे सकते हैं। इससे बचें।

वृश्चिक राशि - किसी कारण आज आपको तनाव मिल सकत है, लेकिन संयम से काम लें। जरूरी कार्यों को समय पर निपटा लें, इसे टालें नहीं। व्यस्त दिन हो सकता है, पर अंत में संतुष्टि मिलेगी। अगर नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके फेवर में रह सकता है।

धनु राशि - आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कोई कानूनी या प्रशासनिक मामला आपके पक्ष में जा सकता है। जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। उच्च शिक्षा या धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धैर्य के साथ कार्य करें।

मकर राशि - आज का दिन आपका आर्थिक रूप से अच्छा है। निवेश से लाभ मिल सकता है। कार्यों में मन लगेगा और सीनियर आपकी सराहना करेंगे। लेकिन आपको कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताएं। खुशहाली मिलेगी।

कुंभ राशि - अगर आप काफी समय से किसी कार्य को लेकर उलझे हुए हैं तो आज आपका कार्य पूरा हो सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। समय का सदुपयोग करें और जरूरत से ज्यादा बहस करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि - मन आपका आज शांत रहेगा। रचनात्मकता बढ़ेगी और आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। कोई आपको खुशखबरी सुना सकता है। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्यार और रिश्तों में मिठास रहेगी। व्यवहार को लेकर आपके तारीफ हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH