छत्तीसगढ़ - कोयला चोरी करने के दौरान खदान धंसा , दब कर दो ग्रामीणों की मौत , बचाव कार्य जारी

कोरबा , 27/05/2025 9:04:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कोयला चोरी करने के दौरान खदान धंसा , दब कर दो ग्रामीणों की मौत , बचाव कार्य जारी

कोरबा 27 मई 2025 - कोरबा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां SECL के गेवरा माइंस में ग्रामीण अवैध तरीके से कोयला खनन कर रहे थे। इसी दौरान कोयला और मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और SECL प्रबंधन द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाकर मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।  अब तक मलबे में से दो ग्रामीणों का शव बरामद किया गया है, जबकि एक अन्य ग्रामीण को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा हरदीबाजार पुलिस थाना क्षेत्र का है।

मृतको की पहचान धन सिंग कंवर और विशाल यादव के रूप में किया गया है। वहीं घायल युवक साहिल धनवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हरदीबाजार के ग्राम मुडापार के ग्रामीण गेवरा खदान के सदभावना फेस में कोयला चोरी करने घुसे थे। कोयला खदान का ये फेस गांव से लगा हुआ है। यहीं वजह है कि ग्रामीण आसानी से खदान के अंदर घुसकर कोयले का अवैध तरीके से खनन करते है।

आज सुबह भी ग्रामीण खदान में कोयला चोरी करने घुसे थे। खदान के एक हिस्से में ग्रामीण अवैध रूप से कोयला खनन करते हुए सुरंगनुमा स्थान बना दिये थे। जिसमें घुसकर आज भी ग्रामीण कोयला निकालने का प्रयास कर रहे थे। मलबे में और भी ग्रामीणों के दबे होने की आशंका है, ऐसे में मृतकों की संख्या बड़ने की उम्मींद है। मौके पर अभी रेस्क्यू आपरेशन जारी है। पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH