05 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी बेटा तो पिता ने निगल लिये नोट, कराना पड़ा एक्सरे

मध्य प्रदेश , 26/05/2025 7:43:36 PM
Anil Tamboli
05 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी बेटा तो पिता ने निगल लिये नोट, कराना पड़ा एक्सरे

छतरपुर 27 मई 2025 - छतरपुर के नौगांव में करारा हल्के के पटवारी पंकज दुबे को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जैसे ही टीम का छापा पड़ा, पटवारी के पिता ने रिश्वत की राशि को मुंह में लेकर निगल लिया। ऐसे में टीम ने साक्ष्य के लिए पेट का एक्सरे भी कराया।

लोकायुक्त की यह कार्रवाई नौगांव में बिजली विभाग के बगल में पटवारी के निवास पर की गई। घर में लगे CCTV का DVR सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी सहित उसके पिता देवीदीन दुबे को आरोपी बनाया है। नोट पिता ने तत्काल मुंह में लेकर चबा लिए थे, इसलिए उन्हें एक्स-रे के लिए भेजा गया था, लेकिन एक्स-रे में नोट नजर नहीं आए। डाॅक्टरों ने बताया कि कागज गल जाता है इसलिए एक्स-रे में नजर नहीं आएगा।

दरअसल नेगुआं गांव निवासी शिकायतकर्ता दयाराम राजपूत से पटवारी द्वारा सीमांकन के एवज में दस हजार रुपए मांगे जा रहे थे लेकिन बाद में पांच हजार रुपए में मामला जम गया था।

लोकायुक्त TI केपीएस वैन का कहना है कि पटवारी के खिलाफ भष्ट्राचार अधिनियम और उसके पिता पर साक्ष्य नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH